16 Apr 2024, 23:18:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन में मकान में आग लगने से पिता-पुत्री की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 9:13AM | Updated Date: Jan 26 2020 9:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन से 300 किलोमीटर दूर कोटिंघम इलाके में शनिवार को एक मकान में आग लगने से एक व्यक्ति और उसकी 10 वर्षीय पुत्री की मौत हो गयी। स्थानीय मिडिया के अनुसार हम्बरसाइड पुलिस और अग्निशामक दल को स्थानीय समयानुसार आठ बजे कोटिंघम रोड़ पर एक एक मकान में से धुआं और आग की लपटे निकलने की सूचना मिली थी। 

जिसके बाद अग्निशामक दल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक मकान में मौजूद व्यक्ति की मौत हो चुकी थी और 10 वर्षीय बच्ची की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। स्थानीय पुलिस ने अग्निशामक दल के अधिकारीयों के साथ मिल कर आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »