29 Mar 2024, 11:40:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़ कर 29 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 9:10AM | Updated Date: Jan 26 2020 9:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। तुर्की में आये भूकंप के जोरदार झटकों से मची तबाही के कारण शनिवार को मरने वालों की संख्या बढ़ कर 29 हो गयी है और करीब 42 लोगों को ढह गयी इमारतों के मलबे में से सुरक्षित निकाला गया है। आपदा और आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप शुक्रवार को एलज़ीज प्रांत में स्थानीय समयानुसार 8 बजकर 55 मिनट पर आया था और रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गयी है। 

विभाग द्वारा वेबसाइट पर जारी एक बयान के अनुसार भूकंप से करीब 1243 घायल हुए है और मलबे के नीचे फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री फहरेटिन कोका ने बताया कि 128 लोगों को उपचार के लिए विभ्भिन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमे से 34 लोगों को गहन देखभाल में रखा गया है।

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप ऐरोडोगोन ने भी अपने सभी अन्य कार्यों को स्थगित कर भूकंप से प्रभावित एलज़ीज का दौरा किया है। इसके अलावा तुर्की के 28 प्रांतों में 493 बचाव दल की टीमें तैनात की गयी है और लगभग 1700 टेंट, 1656 बिस्तर और 9200 चादर इन क्षेत्रों में भेजे गये हैं। मोबाइल आपरेटरों ने भी सबसे ज्यादा प्रभावित एलाजिग और मालत्या प्रांत में मुफ्त संचार सेवाएं शुरू की हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »