28 Mar 2024, 22:20:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पराग्वे में सुरंग खोदकर जेल से भागे 'बेहद खतरनाक' 76 कैदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 2:56PM | Updated Date: Jan 20 2020 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एसनशिओन। ब्राजीलियाई ड्रग और हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग के लगभग 100 सदस्य रविवार को ब्राजील सीमा के पास परागुयन जेल से भाग गए हैं। पुलिस के मुताबिक ये गैंग बेहद खतरनाक माना जाता है। इन कैदियों में से कई नशीले पदार्थों एवं हथियार की तस्करी करने वाले ब्राजील के गिरोह के सदस्य हैं।
 
पुलिस की प्रवक्ता एलीना एंद्रादा ने बताया कि पेड्रो जुआन कैबलेरो शहर की जेल में कैदियों ने एक सुरंग बनाई थी जिससे होकर वे जेल से भाग गए। इनमें ब्राजील और पराग्वे दोनों के कैदी हैं। न्याय मंत्री सेसिलिया पेरेज ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए संवाददाताओं से कहा कि कैदियों को सुरंग बनाने में ‘कई सप्ताह’ का समय लगा होगा। जेल के संरक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है और कई सुरक्षाकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »