28 Mar 2024, 14:56:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

समुद्र पर दीवार बनाना मूर्खतापूर्ण सुझाव : डोनाल्ड ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 4:08PM | Updated Date: Jan 19 2020 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क को तूफान से बचाने के लिए समुद्र पर दीवार निर्माण के सुझाव से नाइत्तफाक रखते हुए शनिवार को कहा कि यह ‘मूर्खतापूर्ण और महंगा’ सुझाव है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क बंदरगाह से कुछ मील की दूरी पर में एक बड़े अवरोध का निर्माण अमेरिकी सेना की इंजीनियरिंग परियोजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य शहर को लगातार आने वाले तूफानों से बचाना है। इस परियोजना में हालांकि 119 अरब डॉलर का खर्च आएगा और दीवार बनने में करीब 25 वर्ष लग सकते हैं।
 
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा,‘‘ न्यूयॉर्क को कभी कबार आने वाले तूफानों से बचाने के लिए 200 अरब डॉलर जैसे बड़ी राशि खर्च करना बेहद मूर्ख, महंगा और पर्यावरण प्रतिकूल फैसला है, जो हालांकि सफल भी नहीं होगा। दीवार बनाना बेहद ही भद्दा लगेगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप ने अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर अवैध अप्रवासन को रोकने के लिए बड़ी दीवार बनाने का वादा किया था। श्री ट्रंप की यह महत्वकांक्षी योजना को वर्ष 2018 के अंत और 2019 में बजट संकट के कारण तगड़ा झटका लगा था। उन्होंने मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए कांग्रेस को अनुरोध भी किया था और दीवार के निर्माण के लिए अन्य बजट कम भी कर दिए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »