28 Mar 2024, 22:06:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिद्दारमैया ने शाह पर बोला हमला, कहा- आपने नहीं किया बाढ़ इलाकों का दौरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 1:13AM | Updated Date: Jan 19 2020 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने राज्य में आयी बाढ़ और मंगलुरु में हुई गोलीबारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोला। शाह आज कर्नाटक दौरे पर हैं। सिद्दारमैया ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अपनी विभाजनकारी नीतियों को स्वीकार करने के लिए लोगों को बहकाने से पहले आप (शाह) यह बताएं कि आपने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दोबारा दौरा क्यों नहीं किया? आपने यह जानने की कोशिश नहीं की कि केंद्र सरकार द्वारा दी गयी राहत कोष की राशि पर्याप्त है या नहीं।’’ 
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने दावा किया था कि बाढ़ से 35000 करोड़ का नुकसान हुआ है लेकिन आपने सिर्फ 1870 करोड़ की राहत राशि दी। आप बाकी के रुपये कब तक देंगे? पूर्व मुख्यमंत्री ने महादयी नदी के जल बंटवारे का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शाह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो वह छह महीने के अंदर इसके लिए एक प्रस्ताव लाएंगे। उन्होंने पूछा, ‘‘शाह आपके सहयोगी महादयी परियोजना पर विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। चुनाव के बाद आपके रुख में परिवर्तन कैसे आ गया? आपका इस मुद्दे पर क्या रवैया है?’’ सिद्दारमैया ने कहा,‘‘मैंगलुरु में दो निर्दोष लोगों को मार दिया गया जिसे जनता फर्जी मुठभेड़ बता रही है। आप देश के गृह मंत्री हैं। आपको नहीं लगता इस मामले की जांच होनी चाहिए।’’ 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »