25 Apr 2024, 02:35:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूजीलैंड के राउल द्वीप पर भूकंप के झटके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 9:35AM | Updated Date: Jan 18 2020 9:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के राउल द्वीप में शनिवार तड़के मध्यम स्तर के भूकंप के झटके महसूस किये गए। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी। भूकंप स्थानीय समयानुसार दो बजकर सात मिनट पर राउल द्वीप में आया और रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गयी है।  

उन्होंने बताया कि भूकंप का केन्द्र 29.62 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 176.10 डिग्री पश्चिम देशांतर में जमीन की सतह से दस किलोमीटर की गहराई में स्थित था।  भूकंप से फिलहाल किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान कोई रिपोर्ट नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »