नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की देश बचाओ रैली में मनमोहन सिंह ने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। मनमोहन सिंह ने कहा, 'आज से तकरीबन 6 साल पहले मोदीजी ने देश की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे। उन्होंने किसानों से वादा किया था कि किसानों की आमदनी 5 साल में दोगुनी हो जाएगी। नौजवानों से हर साल 2 करोड़ रोजगार देने के साधन मुहैया कराने का वादा किया था। इन वादों को पूरा करने में वो पूरी तरह से नाकाम रहे हैं. आज समय आ गया है कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाए, ताकि हम सही दिशा में देश को ले जा पाएं।'