29 Mar 2024, 15:20:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में आतंकी हमले में छह सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 6:45PM | Updated Date: Dec 10 2019 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गजनी। अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत के अंदार  जिले में तालिबान आतंकवादियों के हमले में छह सैनिकों की मौत हो गयी है। प्रांतीय  सरकार के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने मंगलवार को बताया कि कुछ सैनिक छुट्टी पर सोमवार को घर जा रहे थे। इसी दौरान आतंकवादियों ने उनकी  कार रोकी और छह सैनिकों को गोली मार दी। जवानों की मौके पर ही मौत हो गयी।लिबान आतंकवादियों ने हमले के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। इस  बीच तालिबान ने पड़ोसी प्रांत हेलमंड के नाद अली जिले  में सोमवार को एक कार बम हमले में आठ सैनिकों के मारे जाने का भी दावा किया  है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »