28 Mar 2024, 23:42:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पिता को बेहोश कर बेटी का रेप करवाती थी मां, ऐसे खुला राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 12:05PM | Updated Date: Dec 10 2019 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भावनगर। गुजरात के भावनगर में 12 साल की किशोरी से एक साल तक रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची की मां खुद गांव के तीन आरोपियों की मदद करती थी। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना सामने आने के बाद आरोपी मां फरार है।
 
पुलिस के मुताबिक, घटना पालीताणा तहसील के एक गांव की है। 12 वर्षीय किशोरी के पिता ने थाने पहुंच एफआईआर दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि गांव के तीन युवकों ने उसकी बेटी का एक साल तक रेप किया। इस काम में बच्ची की मां ने ही आरोपियों का साथ दिया।
 
किशोरी ने पुलिस को बताया कि घर में मां उसके पिता को कुछ खिला बेहोश कर देती थी, जिसके बाद तीनों आरोपी उसका रेप करते थे। पुलिस ने जिन तीन आरोपियो शांति धंधूकिया (46), बाबू सरतनपारा (43) और चंद्रेश सरतनपारा (32) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मां फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने लड़की को इलाज के लिए भावनगर के अस्पताल में भर्ती किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »