29 Mar 2024, 11:48:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निर्भया के दोषियों को जल्‍द होगी फांसी - बक्‍सर जेल में फंदा बनना शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 11:27AM | Updated Date: Dec 10 2019 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। निर्भया रेप-मर्डर के दोषियों को जल्द ही फांसी दी जा सकती है। निर्भया के दोषियों की दया याचिका खारिज होने के बाद अब उनकी फांसी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि इसमें सबसे बड़ा पेंच है जल्लाद की तलाश क्योंकि तिहाड़ जेल में फांसी के लिए कोई जल्लाद नहीं है। वही दूसरी ओर इसके लिए बिहार की बक्सर जेल को इस सप्ताह के अंत तक फांसी के 10 फंदे तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि ये दिल्ली के बहुचर्चित निर्भया मामले के दोषियों के लिए हो सकते हैं।
 
बिहार की बक्सर जेल, राज्य की एकमात्र ऐसी जेल है जिसे फांसी का फंदा बनाने में महारत हासिल है। इस आशय का निर्देश पिछले सप्ताह प्राप्त हुआ था, हालांकि जेल प्रशासन को यह नहीं पता है कि फांसी के इन फंदों के लिए मांग कहां से और किस उद्देश्य से की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्भया के दोषियों को उसी दिन सजा दी जा सकती है जिस तारीख को उसके साथ घिनौना कृत्य किया गया था जिसमें उसकी जान चली गई। कहा जा रहा है कि निर्भया के दोषियों 16 दिसंबर को ही सुबह पांच बजे फांसी दी जा सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »