28 Mar 2024, 21:14:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूरोप की सुरक्षा के लिए रूस के साथ बातचीत जरूरी : फिलिप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 10:41AM | Updated Date: Dec 10 2019 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगट। अमेरिका में फ्रांस के राजदूत फिलिप एटिने ने मंगलवार को कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए यूरोप को रूस के साथ बातचीत बरकार रखने की जरूरत है। फिलिप ने अटलांटिक परिषद के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘यूरोप में आने वाले दिनों में स्थिरता तथा सुरक्षा के लिए हमें रूस के साथ अवश्य बातचीत करनी चाहिए और जिसे हम इस वक्त कर रहे हैं  क्योंकि वर्तमान में नॉरमैंडी फोर (जर्मनी, रूस, यूक्रेन और फ्रांस) की बैठक हो रही है ... हम जानते हैं कि यह आसान नहीं है, लेकिन हम इसे करेंगे।’’  उन्होंने कहा कि यूक्रेन में हो रही इस बैठक के बाद यूरोप को सुरक्षा मुद्दों में पारदर्शिता लाने की जरूरत है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »