18 Apr 2024, 12:42:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

26 साल की जोजिबिनी बनीं 2019 की मिस यूनिवर्स, जानें उनके...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 12:57PM | Updated Date: Dec 9 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब जीता है। वहीं पोर्टो रिको की Madison Anderson पहली रनरअप बनी हैं। इसके अलावा मिस यूनिवर्स मैक्सिको दूसरी रनरअप रही हैं। भारत की वर्तिका सिंह टॉप टैन में भी जगह नहीं बना पाई हैं। अमेरिका के जॉर्जिया अटलांटा में हुई इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से 90 लड़कियों ने हिस्सा लिया था। भारत की तरफ से वर्तिका सिंह ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया लेकिन वह शीर्ष दस में जगह नहीं बना पाईं। 26 साल की जोजिबिनी लैंगिक भेदभाव के खिलाफ सक्रिय तौर पर खड़ी होने वाली एक्टिविस्ट के तौर पर भी जाना जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर लिंग संबंधी रूढ़ियों के खिलाफ कैंपेन भी चला चुकी हैं।
 
जोजिबिनी टूंजी का कहना है- मैं एक ऐसी दुनिया में पैदा हुई जहां मेरी तरह की महिलाओं, जिनकी त्वचा और बाल मेरी तरह हैं, उन्हें सुंदर नहीं समझा जाता । मैं चाहती हूं अब इस भेदभाव को बंद हो जाना चाहिए। बच्चों को मेरी तरफ देखना चाहिए। मेरे चेहरे को देखना चाहिए। उनको मेरे चेहरे में अपना चेहरा नजर आएगा। जोजिबिनी ने प्रतियोगिता से पहले कहा था कि अगर आप अपनी सुंदरता को अपने जिंदगी का मिशन नहीं बना सकते तो आप सिर्फ खाली गहना हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »