19 Apr 2024, 07:46:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उन्नाव रेप केस : लापरवाही बरतने के आरोप में SHO सहित 7 पुलिस...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 12:55PM | Updated Date: Dec 9 2019 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उन्नाव जिले में बलात्कार पीड़िता को जलाकर मार डालने के मामले में संबंधित थानाध्यक्ष समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि उन्नाव के बिहार थाना अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी और छह अन्य पुलिसकर्मियों को उन्नाव मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में रविवार को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई गत गुरुवार को आग के हवाले की गई 23 वर्षीय बलात्कार पीड़िता का अंतिम संस्कार किए जाने के बाद देर रात की गई। 
 
उल्लेखनीय है कि पीड़िता के साथ हुई घटना के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा था। अखिलेश और प्रियंका ने कहा था कि स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और शिकायत के चार महीने बाद तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी पंजीकृत की गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »