28 Mar 2024, 14:03:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुनिया की ‘रेप राजधानी’ बन गया है भारत : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 7:00PM | Updated Date: Dec 7 2019 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोझिकोड। देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर गहरी चिंता जताये हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भारत विश्व की ‘रेप राजधानी’ बन गया है। गांधी इन दिनों केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के तीन दिन के दौरे पर है। उन्होंने यहां जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा नहीं है और हाल के दिनों में महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों के मामलों में तेजी से वृद्धि हुयी है। उन्होंने प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी पर बलात्कार के मामलों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और कहा कि देशभर में हर रोज कोई न कोई बलात्कार का मामला सामने आ रहा है। 

गांधी ने कहा कि मोदी केवल धर्म की बातें करने में व्यस्त हैं लेकिन उन्हें कुछ धार्मिक किताबें पढ़नी चाहिए। उन्होंने मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश पर शासन करने वाले ही जब हिंसा में विश्वास रखते हैं तो ऐसे में जनता का कानून को अपने हाथ में लेना स्वाभाविक है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत पहले दुनिया को सही मार्ग पर चलने की राह दिखाता था लेकिन अब विश्वभर के देश सवाल कर रहे हैं कि भारत अपनी माताओं और बहनों को सुरक्षित रखने में क्यों नाकाम हो रहा है। गौरतलब है कि 27 नवंबर को हैदराबाद में पशु चिकित्सक दिशा के साथ बलात्कार के पश्चात जला देने की घटना और गुरुवार को उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता को जला देने की घटना ने देश को झकझोर दिया है। इन घटनाओं के बाद से देशभर में आक्रोश का माहैल है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »