29 Mar 2024, 11:04:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हांगकांग : पुलिस ने किया सैकड़ों आंदोलनकारियों को गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 3:11PM | Updated Date: Nov 19 2019 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हांगकांग। हांगकांग पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी परिसर का पुलिस द्वारा घेराव करने पर वहां से भाग रहे कई आंदोलनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार हांगकांग के अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पुलिस द्वारा यूनिवर्सिटी का घेराव करने पर लगभग 100 लोग वहां से भागने का प्रयास कर रहे थे। आंसू गैस और रबर की गोली लगने से 116 लोग घायल हो गये जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में से कुछ रस्सी के सहारे परिसर से उतरकर वहां से फरार होने में कामयाब रहे।
 
विवादास्पद प्रत्यर्पण विधेयक को लेकर शुरू हुए इस आंदोलन ने बड़ा रूप ले लिया है और सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। हांगकांग के मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने कहा पुलिस ने दो प्रतिनिधियों के बीच मध्यस्थता करने की अनुमति देने के बाद लगभग 600 प्रदर्शनकारियों ने रात भर अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। चीन को हांगकांग से जोड़ने वाली कई ट्रेनों को मंगलवार और बुधवार को स्थगित कर दिया गया।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »