29 Mar 2024, 18:16:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में कोयले की खदान में धमाका, 16 मजदूर फंसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 1:10AM | Updated Date: Nov 19 2019 1:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताइयुआन। उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में कोयले की खदान में हुए धमाके से 16 लोग फंस गए। स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। शांक्सी प्रांत के कोयला खदान सुरक्षा प्रशासन के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिंगयाओ प्रांत के कोयला खदान में एक बजकर 50 मिनट पर जब यह हादसा हुआ तो 34 कर्मचारी काम कर रहे थे। अभी तक 18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है जिनमें से पांस लोगों को अस्पताल भेजा गया है। बचाव कार्य जारी है और मामले की जांच चल रही है। शांक्सी में 900 से ज्यादा कोयले की खदान है और यहां वार्षिक 900 मिलियन टन कोयले का उत्पादन होता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »