29 Mar 2024, 03:36:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाराष्ट्र में सत्ता की सियासत तेज - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुंबई पहुंचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 5:20PM | Updated Date: Nov 12 2019 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से चर्चा करने के लिए मुंबई पहुंच गये हैं। सूत्रों के अनुसार मुंबई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सर्वश्री मल्लिकार्जुन खडगे, अहमद पटेल और वेणुगोपाल के साथ थोड़ी देर में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के साथ महाराष्ट्र में सत्ता स्थापना के संदर्भ में बैठक करेंगे। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राकांपा को सत्ता बनाने के लिए कल आमंत्रित किया और आज रात साढ़े आठ बजे तक का समय दिया था लेकिन राकांपा के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने आज अपराह्न 11Þ 30 बजे राज्यपाल को फोन कर सरकार बनाने के लिए और अधिक समय देने की मांग की थी लेकिन राज्यपाल ने और अधिक समय देने से मना कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »