29 Mar 2024, 21:16:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाराष्ट्र में सरकार को लेकर शिवसेना ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 5:18PM | Updated Date: Nov 12 2019 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बारे में निर्णय को लेकर कुछ अतिरिक्त मोहलत नहीं दिए जाने के राज्यपाल के निर्णय के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है।  शिवसेना ने मामले की त्वरित सुनवाई का भी न्यायालय से अनुरोध किया है। याचिका में महाराष्ट्र सरकार के अलावा कांग्रेस और  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को भी पार्टी बनाया गया है। शिवसेना ने माँग की थी कि उन्हें कांग्रेस से समर्थन का पत्र लेने के लिए तीन दिन का और समय दिया जाए।
 
याचिका में आरोप लगाया है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारों पर काम कर रहे हैं। राकांपा ने आरोप लगाया है कि उसे सरकार बनाने के लिए जÞरूरी वक्Þत नहीं दिया गया। राज्यपाल ने जहाँ भाजपा को समर्थन जुटाने के लिए  48 घण्टे का वक्त दिया, वहीं शिव सेना को महज 24 घंटे मिले। इस बीच सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने मुख्य न्यायाधीश से पूछा है कि याचिका को सुनवाई के लिए कब सूचीबद्ध करना है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »