29 Mar 2024, 05:14:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी देश को सशक्त एवं समृद्ध बनाना चाहते है : कीर्तिवर्धन सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 5:42PM | Updated Date: Oct 21 2019 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को सशक्त और समृद्ध बनाना चाहते हैं और उनके इस संकल्प को आगे बढाने के लिए देशवासियो को एक साथ खडा होना पडेगा। सिंह सोमवार को  जिले के उतरौला विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रपिता माहत्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर निकाली जा रही संकल्प यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा का प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि वह भारत को विश्व पटल पर सशक्त और समृद्ध बनाए।
 
उनका यह संकल्प तभी सकार होगा जब सम्पूर्ण देश वासी एक कतार में खडे है। ऐसा करके हम पुन: भारत को सोने की चिड़यिा कहलवाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व मे देश लगातार तरक्की कर रहा है और योगी के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश समृद्ध हो रहा है। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और उतरौला के भाजपा विधायक रामप्रताप वर्मा ने पार्टी नेताओ और कार्यकर्ताओं के साथ गाँधी संकल्प पदयात्रा दुसवा बाजार,रामपुर,कटहरी बाग,पन्नाहवा,चेतिहवा, पलटनडीह आदि इलाको से निकली।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »