19 Mar 2024, 08:07:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 22 तालिबानी आंतकवादी मारे गये : रक्षा मंत्रालय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 5:56PM | Updated Date: Sep 23 2019 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। दक्षिण अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में सुरक्षा अभियान के दौरान कम से कम 22 तालिबानी आतंकवादी मारे गये। अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय में एक बयान में कहा, ‘‘हेलमंड प्रांत में मूसा काला जिले में सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किये गये एक अभियान में तालिबान के 22 विदेशी आतंकवादी मारे गये।’’  रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सुरक्षा बलों ने 14 आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया है  और अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में गोला बारूद नष्ट किया है।
 
इस बीच स्थानीय मीडिया ने ऑपरेशन के दौरान हताहत नागरिक के संबंध में रिपोर्ट दी है। हेलमंड परिषद के एक सदस्य अब्दुल माजिद अकहुंदजादेह ने 1टीवी चैनल पर कहा,‘‘ मूसा कला जिले में एक विवाह समारोह के दौरान हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित 40 लोगों की मौत हो गयी थी और अन्य नौ घायल हो गये थे।’’ हेलमंड के गर्वनर ने मीडिया कार्यालय में अपने बयान में कहा कि आत्मघाती हमलों और तालिबान के आयुध डिपो में विस्फोट से लोगों की मौत हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »