20 Apr 2024, 04:03:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आपातकालीन संदेश भेजने के बाद कार्गो जहाज का संपर्क कटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 1:08AM | Updated Date: Aug 26 2019 1:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। पूर्वी इंडोनेशिया  के जलीय क्षेत्र से  जा रहे 25 यात्रियों वाले एक कार्गो जहाज का आपातकालीन संदेश भेजने  के बाद नियंत्रण कक्ष से रविवार को संपर्क कट गया। इस पर निकेल अयस्क लदा था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एमवी नूर अल्या नामक यह कार्गो जहाज  दक्षिण पूर्वी सुलावेसी प्रांत की तरफ जा रहा था और मलूकू प्रांत के बुरू द्वीप से गुजरने के दौरान इसने आपातकालीन संदेश भेजा था। इसके बाद नियंत्रण कक्ष से इसका संपर्क कट गया था। मीडिया संचार विभाग के प्रमुख युसुफ लतीफ ने बताया कि  इस तरह के संदेशों से पता चलता है कि जहाज के साथ कोई असामान्य घटना हुई है। इसके आपात कालीन संदेश  मिलने के तुरंत बाद हमने जहाज की अंतिम स्थिति वाले स्थान पर जाकर जांच की लेकिन वहां यह नहीं मिला। उन्होंने कहा कि खराब मौसम और रात होने की वजह से हमने तलाशी अभियान बंद कर दिया और इसे सोमवार को फिर शुरू किया जाएगा। इस समय इस क्षेत्र में मौसम काफी विषम है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »