28 Mar 2024, 22:03:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को लिखा पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 9:45PM | Updated Date: Aug 23 2019 9:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष मिशेल बैचेलेट को एक बार फिर पत्र लिखा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया, ‘‘पत्र में रेखांकित किया गया है कि भारत की कार्रवाई संरा के घोषणा पत्र, सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों, अंतरराष्ट्रीय कानून और भारत की खुद की प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन है।’’ विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार विदेश मंत्री एस. एम. कुरेशी ने संरा सहित विश्व समुदाय से अपील की है कि वे भारत को एक तरफा कार्रवाई करने से रोकें। इस पत्र को सुरक्षा परिषद और संरा के सभी सदस्य देशों के साथ भी साझा किया गया है। इससे पहले कुरेशी ने चार अगस्त को भी संरा मानवाधिकार आयुक्त को पत्र लिखा था और आठ अगस्त को उनसे इस संबंध में टेलीफोन पर बात की थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »