29 Mar 2024, 00:48:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चिदंबरम के साथ कांग्रेस, बोली - CBI-ED का निजी इस्तेमाल कर रही बीजेपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 12:37PM | Updated Date: Aug 22 2019 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूर्व वित्त और गृह मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने गुरुवार को मोदी सरकार को जमकर घेरा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर हुई कार्रवाई को दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या करार दिया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि देश में हरेक को 'चुप कराने' के लिए वरिष्ठ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर 'झूठे आरोप' लगाए जा रहे हैं। 
 
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह सीबीआई, आईडी (CBI, ED) का इस्तेमाल 'व्यक्तिगत बदला लेने वाले विभागों' के तौर पर कर रही है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'भारत ने पिछले दो दिन में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की दिन दिहाड़े हत्या होते देखी। उन्होंने कहा कि आईएनएक्स मीडिया मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, लेकिन एक वरिष्ठ नेता को किसी कानूनी आधार के बिना गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
सुरजेवाला ने कहा, 'सरकार सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल सत्तारूढ़ पार्टी और देश में शासन करने वालों के लिए व्यक्तिगत बदला लेने वाले विभागों के तौर पर कर रही है। उन्होंने इंद्राणी मुखर्जी का जिक्र करते हुए कहा, 'एक अनुभवी नेता को उस महिला के बयान पर गिरफ्तार किया गया जिस पर अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप है।
 
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि देश में हरेक को 'चुप कराने' के लिए वरिष्ठ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर 'झूठे आरोप' लगाए जा रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि पी चिदंबरम भारत के सम्मानित अर्थशास्त्रियों और राजनेताओं में से एक हैं। उन्होंने हर बार जांच अधिकारियों को सहयोग किया है। सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील के रूप में उनके पास संविधान के लिए सर्वोच्च सम्मान है। उन्होंने किसी कार्रवाई को नहीं टाला और न ही ऐसा इरादा था। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »