28 Mar 2024, 23:32:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में डिप्टी गवर्नर के काफिले पर हमला, चार की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 8:50AM | Updated Date: Aug 22 2019 8:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में बंदूकधारियों के एक गुट ने डिप्टी गवर्नर के काफिले पर हमला कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को इस हमले की पुष्टि की। पुलिस के प्रवक्ता उस्मान समाइला ने कहा कि इस हमले में नासारावा प्रांत के डिप्टी गवर्नर इमैनुएल अकाबे बाल-बाल बच गए। यह हमला मंगलवार को उस समय हुआ जब अकाबे और उनके कुछ साथी राजधानी अबुजा की ओर जा रहे थे। बंदूकधारी अकाबे के काफिले पर हमला करने के बाद वहां से फरार हो गए। समाइला ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »