28 Mar 2024, 21:30:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में डिप्टी गवर्नर काफिले पर हमले में चार मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 12:52PM | Updated Date: Aug 21 2019 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आबुजा। नाइजीरिया के नासरावा राज्य में डिप्टी गवर्नर के काफिले पर अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में तीन पुलिसकर्मियों समेत चार लोग मारे गये। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नसरावा के डिप्टी गवर्नर इमैनुएल अकाबे के काफिले पर मंगलवार की रात अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मी और एक ड्राइवर मारा गया।
 
अकाबे देश की राजधानी में बुधवार को आयोजित होने वाले मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने जा रहे थे कि रास्ते में यह घटना हुई। राज्य के पुलिस प्रवक्ता ओथमैन इस्माइल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस प्रमुख अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद हैं जिनके लौटने के बाद घटना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »