19 Mar 2024, 09:19:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोगों के बीच भय फैलाने के लिए ‘जयश्रीराम’ कहलवाया जा रहा : महबूबा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 12:13AM | Updated Date: Jul 17 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उत्तर प्रदेश में एक मौलवी पर हमला करने और जबरन  ‘जयश्रीराम’ कहलवाने की रिपोर्टों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है  कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भगवान राम के नाम का उपयोग लोगों के बीच भय  फैलाने के लिए किया जा रहा है। मुफ्ती ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ जयश्रीराम नाम का उपयोग लोगों के  बीच डर फैलाने के लिए किया जा रहा है जबकि वह एक ईश्वर होने के नाते तथा  अपने मूल्यों एवं सिद्धांतों की वजह से सबके प्यारे और पूजनीय हैं।

यह  दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनका नाम हिंसा फैलाने के लिए लिया जा रहा है।’’ असहिष्णुता और नफरत से प्रेरित अपराधों के बढ़ते मामलों को देश के आर्थिक  ढांचे को गंभीर क्षति पहुंचने संबंधी चेतावनी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुफ्ती ने कहा, ‘‘ यह देखकर अच्छा लगा कि आदि गोदरेज ने ऐसे समय  अपनी बात कही, जब बहुत से कारपोरेट हस्तियां अपना मुंह बंद कर चुकी हैं।’’ उत्तर प्रदेश के बागपत इलाके में शनिवार की शाम एक मौलवी इमलाकुर  रहमान पर कथित रूप से हमला करने और उससे जबरन जयश्रीराम कहलवाने का मामला  सामने आया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »