28 Mar 2024, 19:42:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूएई में रहने वाले हिमाचल के लोग राज्य के विकास में योगदान दे : ठाकुर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 5:07PM | Updated Date: Jun 25 2019 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले हिमाचल के लोगों से राज्य के विकास योगदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। यूएई की यात्रा पर आए ठाकुर ने सोमवार को हिमाचली समुदाय के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि फार्मा और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हिमाचल में असीम संभावनायें है और समुदाय के लोगों को आगे आकर राज्य को तरक्की के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए योगदान करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने अपने कठिन परिश्रम और ईमानदार छवि से दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनायी है और उन्हें राज्य के विकास योगदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। दुबई स्थित महावाणिज्यदूत विपुल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और दुबई के विकास में हिमाचली समुदाय के लोगों के योगदान से ठाकुर को अवगत कराया। इस कार्यक्रम का आयोजन दुबई में वर्ष 1964 में स्थापित इंडिया क्लब में किया गया था।
 
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव- प्रधान सचिव डा0 श्रीकांत बलदी, उद्योग विभाग के अतिरिक्त सचिव मनोज कुमार,  पर्यटन विभाग के अतिरिक्त सचिव राम सुभाग सिंह , उद्योग निदेशक हंस राज शर्मा, विशेष सचिव आबिद हुसैन सादिक, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई)  हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि और अन्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »