20 Apr 2024, 10:59:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेरी हत्या की साजिश पर दो करोड़ डॉलर खर्च किये गये : मादुरो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 3:03PM | Updated Date: Jun 19 2019 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आयर्स। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बुधवार को कहा कि अगस्त 2018 में उनकी हत्या की साजिश रचने वालों ने इसके लिए दो करोड़ डॉलर की रकम खर्च की थी। मादुरो ने देश के सैन्य एवं खुफिया अधिकारियों के सम्मान समारोह के दौरान कहा, ‘‘मेरी हत्या की कोशिश चार अगस्त को की गयी थी और इसकी साजिश रचने के लिए दो करोड़ डॉलर खर्च किये गये थे।’’ राष्ट्रपति ने अपनी जान बचाने में साहस दिखाने के लिए अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
 
वेनेजुएला की सरकार के मुताबिक मादुरो पिछले वर्ष अगस्त में जब राजधानी काराकस में एक सैन्य परेड में शिरकत कर रहे थे, तभी दो ड्रोन विमानों ने उनके बॉक्स पर बम गिराये। हमले में मादुरो को कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन कई सैनिक घायल हो गये। मादुरो ने अक्टूबर में दावा किया कि अमेरिका ने कोलंबिया को उनकी हत्या की साजिश रचने का निर्देश दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »