29 Mar 2024, 20:10:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मास्को: माली में आतंकवादियों ने दो गांव पर हमले, 38 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 1:59PM | Updated Date: Jun 19 2019 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। पश्चिमी अफ्रीकी देश माली में सशस्त्र आतंकवादियों ने दो गांव पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम 38 लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। माली की एक समाचार एजेंसी के मुताबिक पहला हमला मंगलवार को दंगाफनी-2 बस्ती में हुआ जिसमें 24 लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए।
 
आतंकवादी लोगों के पशु भी चुरा कर अपने साथ ले गए। इसके अलावा कुछ घरों में आग भी लगा दी। इसके बाद आतंकवादियों ने योरो गांव में एक ट्रक पर हमला कर दिया जिसमें 14 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस और सेना को हमले के कारणों का पता लगाने तथा दोषियों को पकड़ने के लिए घटनास्थल की ओर भेजा गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »