29 Mar 2024, 00:29:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान के मुद्दे पर सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा अमेरिका: पोम्पियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 10:15AM | Updated Date: Jun 19 2019 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। ईरान के साथ किसी भी प्रकार के संघर्ष से बचने और होरमुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमेरिका विश्व के अन्य देशों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने मंगलवार को सेंट्रल कमान के मुख्यालय में यह बात कही। पोम्पियो ने कहा, ‘‘ हम विश्वभर के अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
 
चीन होरमुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले ऊर्जा के स्रोतों पर निर्भर रहता है। दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया और जापान समेत सभी देश चाहते हैं कि इस जलीय क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से आवागमन होता रहे।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका अपना कर्त्तव्य निभायेगा लेकिन वह चाहता है कि दुनिया का प्रत्येक देश उसके हितों को लेकर उपजे खतरों को समझने का प्रयास करे।
 
अमेरिकी विदेश मंत्री ने ऐसे समय में सेंट्रल कमान का दौरा किया है जब एक दिन पहले ही अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में तेल के टैंकरों पर हुए हमले के मद्देनजर पश्चिम एशिया में अपने एक हजार अतिरिक्त सैनिक तैनात करने का फैसला किया है। अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शानाहन ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »