28 Mar 2024, 20:07:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान के अस्पताल में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत, 7 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 2:49PM | Updated Date: Jun 18 2019 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ननकाना साहब जिले के अस्पताल में दो समूहों के बीच हुयी गोलीबारी  में  पांच लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये है। मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पंजाब के ननकाना साहिब जिला मुख्यालय अस्पताल के आपातकालीन विभाग में मामूली बात को लेकर दो  समूहों के एक दूसरे पर गोलीबारी की घटना में सोमवार को चार लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।
 
पुलिस ने कहा कि घटना में घायल एक व्यक्ति ने जिले के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गोलीबारी की घटना के दौरान सभी चिकित्सा सहायक, मरीज और डॉक्टर फैक्लटी से भाग गए। पुलिस ने कहा कि हमलावर घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे और एक तलाशी अभियान जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »