29 Mar 2024, 12:07:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरियाई सेना ने हमा में 50 आतंकवादियों को ढेर किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 11:31AM | Updated Date: May 26 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। सीरियाई सेना ने हामा प्रांत में आतंकवादी समूह हयात तहरीर अल-शाम के एक हमले को विफल करते हुए कम से कम 50 आतंकवादियों ढेर कर दिया। रूसी केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी है। हयात तहरीर अल-शाम के आतंकवादियों ने हामा प्रांत के उत्तर में अल-हेरात और मगैर की बस्तियों के पास सीरियाई सरकारी सुरक्षा बलों पर शुक्रवार को हमला किया था। रूसी सेना ने बताया कि लगभग 200 आतंकवादी के समूह ने दो टैंकों, सेना के एक वाहन और भारी मशीनगनों से सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला किया था।
 
जिसे सीरियाई सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों के एक टैंक, एक इन्फैंट्री फाइटिंग वाहन, भारी मशीनगनों को नष्ट कर दिया। इसमें कार्रवाई में 50 से अधिक आतंकवादी मारे गए। देश भर में संघर्ष विराम लागू होने के बावजूद आतंकवादी समूह इसका उल्लंघन करते हुए सुरक्षाबलों पर हमले करते रहते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »