28 Mar 2024, 16:24:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जगनमोहन शपथग्रहण से पहले मोदी से मिलेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 2:12AM | Updated Date: May 26 2019 2:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी रविवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। रेड्डी कल दिल्ली पहुंचेंगे और दोपहर में प्रधानमंत्री से मिलेंगे। वाईएसआरसीपी नेताओं के मुताबिक  रेड्डी 30 मई को 12.30 बजे  विजयवाड़ा में इंदिरा गांधी म्यूनिसिपल स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ  लेंगे। इससे पहले शनिवार को राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने रेड्डी को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी ने आंध्र प्रदेश में 25 सीटों में से 22 सीटें जीती है और विधानसभा चुनाव में 151 सीटें अपनी झोली में डाली है। राज्य की 175 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तेलुगू देशम को मात्र 23 सीटें मिली है। मोदी ने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रेड्डी को बधाई दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ आंध्र प्रदेश में उल्लेखनीय जीत के लिए बधाई। एक सफल कार्यकाल के लिए आपको मेरी शुभकामनाएं।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »