कंपाला। पूर्वी युगांडा के सोरोती जिले में रविवार देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय पुलिस के प्रवक्ता माइकल ओडोंगो ने सोमवार को यह जानकारी दी। ओडोंगो ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे ओपीयाई गांव में सोरोती-सिरेरे सड़क पर लोगों को ले जा रहे एक ट्रक की संतरों से लदे दूसरे ट्रक से टक्कर हो गयी। ट्रक में सवार लोग अपने संबंधी दफनाने के बाद लौट रहे थे। यह दुर्घटना ट्रक चालक की लापरवाही और अधिक लोगों को ट्रक में भरने के कारण हुई। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को सोरोती के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक युगांडा में प्रत्येक वर्ष करीब 20 हजार दुर्घटनाएं होती हैं जिनमें दो हजार लोगों की मौत हो जाती है।