19 Apr 2024, 16:09:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने भगोड़ों और अपनी डिग्री की चौकीदारी की : कपिल सिब्बल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 2:46PM | Updated Date: Mar 24 2019 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भाजपा के मैं भी चौकीदार अभियान को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पिछले पांच साल में मोदी ने विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे भगोड़ों तथा अपनी एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री की चौकीदारी की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने यह दावा भी किया कि भाजपा के नेताओं एवं खुद प्रधानमंत्री ने बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई का राजनीतिकरण किया है जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
 
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, इस सरकार में किसानों की स्थिति बहुत खराब हुई। 6351किसानों/ खेतिहर मज़दूरों ने 2016में आत्महत्या की। दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ गए। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए। उन्होंने दावा किया, नोटबंदी की वजह से आम जनता बेहद परेशान हुई और बहुत लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जल्दबाज़ी में लागू किये गये जीएसटी से व्यापारी, खास कर छोटे व्यापारी, बेहद परेशान हुए। सीमा पर हमारे जवान रोज शहीद हो रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »