29 Mar 2024, 04:15:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन में मृतक संख्या 89 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 6:12PM | Updated Date: Mar 19 2019 6:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी क्षेत्र पापुआ प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है और लापता 74 लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बचाव एवं राहत कार्य में लगे अधिकारियों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने कहा कि सप्ताहांत के दौरान जायापुरा जिले की प्राकृतिक आपदा में 84 लोगों गंभीर रूप से घायल और 159 लोगों घायल हो गये थे। सुतापो ने शिन्हुआ को अपने संदेश में कहा, ‘‘आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पीड़तो की संख्या बढ़ रही है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में 6831 लोगों को मजबूरन घर छोड़ना पड़ा और बाढ़ और भूस्खलन के कारण कुल 350 घरों, तीन पुलों, आठ स्कूल भवनों, तीन धार्मिक इमारतों  ध्वस्त हो गये हैं। उन्होंने बताया कि संयुक्त बचाव दल के 1600 से अधिक कर्मियों ने मंगलवार को अन्य आपातकालीन राहत प्रयासों के साथ खोज और बचाव जारी रखा। राष्ट्रपति जोको विडोडो ने तबाही की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्षेत्रों के पुनर्वितरण और पुनर्वनोरोपण का आदेश दिया है। इंडोनेशिया में भारी बारिश के दौरान बाढ़ और भूस्खलन की घटनायें बार-बार होती रहती हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »