17 Apr 2024, 02:30:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सऊदी अरब के प्रिंस के गले लगाने पर बोली कांग्रेस - मोदीजी की हगप्लोमेसी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 2:13PM | Updated Date: Feb 20 2019 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इस समय भारत दौरे पर हैं। उनका बुधवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे और उन्होंने गले मिलकर प्रिंस का जोरदार स्वागत किया। प्रिंस पाकिस्तान दौरे से यहां पहुंचे हैं। 
 
इस बीच कांग्रेस को प्रिंस का गर्मजोशी से स्वागत नागवार गुजरा। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस पर सवाल उठाए हैं। सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रीय हित बनाम मोदीजी की हगप्लोमेसी (गले लगना) प्रोटोकॉल तोड़ते हुए। उनका भव्य स्वागत जिन्होंने पाकिस्तान को 20 अरब डॉलर की मदद की और उसके आतंक विरोध प्रयासों को सराहा। क्या यह आपका पुलवामा के शहीदों को याद करने का तरीका है? 
 
क्या आतंकवाद के द्योतक को एक आतंकवादी घोषित करना यूएन लिस्टिंग का राजनीतिकरण है? क्या आप सऊदी अरब से उसके पाकिस्तान के साथ दिए संयुक्त बयान को वापस लेने की मांग कर साहस दिखाएंगे, जो मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की दृढ़ता को वस्तुत: ठुकराता है? उल्लेखनीय है कि क्राउन प्रिंस अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर आए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »