29 Mar 2024, 11:48:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सेना के लिए रूसी हथियार खरीदने में रुचि ले रहा है सूडान अबु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2019 6:13PM | Updated Date: Feb 18 2019 6:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धाबी। सूडान अपनी पैदल सेना के लिए रूसी हथियार खरीदने तथा सुरक्षा कवच वाले वाहनों के निर्माण के लिए प्रौद्योगिकी हासिल करने में रुचि ले रहा है और इस संबंध में आईडीईएक्स-2019 सैन्य प्रदर्शनी में रूसी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगा। सूडान के मिलिट्री इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन (एमआईसी) के प्रबंध निदेशक इब्राहिम अब्देल बासित ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
बासित ने कहा, रूसी कंपनियों के साथ आज बैठक होंगी। हम पैदल सेना के लिए रूसी हथियार और सुरक्षा कवच वाले वाहनों के निर्माण के लिए प्रौद्योगिकी हासिल करने में रुचि रखते हैं। इंटरनेशनल डिफेंस एग्जिबिशन एंड कांफ्रेंस (आईडीईएक्स) रविवार को अबुधाबी में शुरू हुआ है और गुरुवार को इसका समापन होगा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »