28 Mar 2024, 20:43:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इसरो का ऐलान - 2021 में अंतरिक्ष की सैर करेंगे सात भारतीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 3:27PM | Updated Date: Jan 11 2019 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गत वर्ष की अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए अपने बहुप्रतीक्षित महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन की तैयारियों के बारे में महत्चपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। इस मिशन के तहत तीन सदस्यीय क्रू 7 दिन के लिए अंतरिक्ष की यात्रा पर जाएगा। इसकी फाइनल लॉन्चिंग से पहले दो मानव रहित मिशन भी अंतरिक्ष में भेज दिए जाएंगे। 
 
मोदी सरकार ने पिछले साल ही 10 हजार करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी थी। इसरो चीफ के सिवान ने बताया कि इसरो की सबसे बड़ी प्राथमिकता गगनयान है। यह मिशन इसरो का टर्निंग पॉइंट है। पहली डेडलाइन अनमैंड मिशन के लिए दिसंबर 2020 तय की गई है, दूसरी डेडलाइन अनमैंड मिशन के लिए जुलाई 2021 तय की गई है। पहले मानवीय मिशन के लिए दिसंबर 2021 का समय तय किया गया है। अंतरिक्ष पर मानव मिशन भेजने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा। गगनयान के लिए शुरुआती ट्रेनिंग भारत में होगी और अडवांस ट्रेनिंग रूस में हो सकती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »