28 Mar 2024, 17:11:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान आज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2018 10:06AM | Updated Date: Dec 15 2018 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रचंड बहुमत हासिल कर 15 साल बाद छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी कर रही कांग्रेस के विधायक दल की आज बैठक होगी, जिसमें राज्य के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा की जाएगी। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदेश इकाई के चार सीनियर नेताओं- टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरणदास महंत के साथ मुलाकात की। मुख्यमंत्री की रेस में सिंह देव और प्रदेश अध्यक्ष बघेल आगे बताए जा रहे हैं।

चारों नेता शनिवार को एक विशेष विमान से पर्यवेक्षक मल्लिर्काजुन खड़गे, पार्टी के राज्य प्रभारी पी एल पुनिया के साथ यहां पहुंचे। आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी जिस दौरान मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें हासिल हुई हैं। इसी के साथ राज्य में भाजपा का 15 साल का शासन समाप्त हो गया।

तीन राज्यों में मिली जीत के बाद कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री का चुनाव करना था। सबसे पहले गुरुवार रात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर फैसला हुआ। कमलनाथ को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया। इसके बाद शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर मुहर लगी। 
 
कांग्रेस के आलाकमान ने अशोक गहलोत के नाम पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही सचिन पायलट को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी गई। अब नंबर छत्तीसगढ़ का है। 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़ा बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस को 68 सीटें मिली हैं, जबकि 15 साल से सत्ता में काबिज बीजेपी सिर्फ 15 सीटों पर सिमट गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »