29 Mar 2024, 04:31:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफेल पर SC के फैसले के बाद बोले अमित शाह - राहुल गांधी की खुली पोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 3:12PM | Updated Date: Dec 14 2018 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान का पर्दाफाश हो गया है। राफेल सौदे में जांच की मांग वाली याचिकाओं पर अपनी व्यवस्था में उच्चतम न्यायालय की पीठ ने शुक्रवार को कहा कि फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का निर्णय लेने की प्रक्रिया पर संदेह करने का कोई कारण नहीं लगता। 
 
भाजपा अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा - सत्यमेव जयते! राफेल सौदे पर अदालत के फैसले से कांग्रेस अध्यक्ष के सियासी फायदे के लिए किए गए दुष्प्रचार अभियान की पोल खुल गई। उन्होंने ट्वीट किया कि अदालत को इस प्रक्रिया में कुछ भी गलत नहीं लगा और ना ही उन्हें इस सौदे में किसी तरह का आर्थिक पक्षपात नजर आया। 
 
उन्होंने कहा- दूसरी तरफ उच्चतम न्यायालय ने कहा कि ऑफसेट साझेदारों के चुनाव में सरकार की कोई भूमिका नहीं है और उसे केवल लोगों की धारणाओं के आधार पर जांच की मांग वाजिब नजर नहीं आई। शाह ने कहा कि शीर्ष अदालत के फैसले में सौदे को बदनाम करने के लिए काम कर रहे लोगों की मंशा पर भी जाहिर तौर पर सवाल खड़े किये गये हैं जो देश के लिए महत्वपूर्ण है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »