19 Apr 2024, 12:26:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफेल पर SC से मिली क्‍लीन चिट तो बोले राजनाथ - देश से माफी मांगे राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 3:02PM | Updated Date: Dec 14 2018 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राफेल लड़ाकू विमान सौदे मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद आज यानी शुक्रवार को संसद में जबरदस्त हंगामा हुआ। मामले पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस के सदस्यों ने भी राफेल डील को लेकर संयुक्त संसदीय समिति की मांग की और बराबर का हंगामा किया। इन हंगामों को देख लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लोकसभा की कार्रवाही 17 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया। 
 
संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन दोनों सदनों में राफेल डील पर आए फैसले पर जमकर हंगामा हुआ। सर्वोच्च न्यायलय के फैसले के बाद विपक्ष ने संसद में जमकर हंगामा किया और जेपीसी की जांच की मांग पर अड़े रहे। वहीं, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि स्ष्ट के फैसले के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। हंगामा बढ़ता देख लोकसभा को 17 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।
 
लोकसभा में हंगामे के बीच राजनाथ ने कहा कि राहुल गांधी अब देश से माफी मांगनी चाहिए। राफेल डील को लेकर उन्होंने दुनिया में भारत की छवि को खराब किया है। उन्होंने कहा कि राफेल सौदे पर कोई गड़बड़ी नहीं हुई. वहीं, हंगामे के बीच पंजाब से कांग्रेस सांसद सुनील जाखड़ ने लोकसभा में राफेल डील पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »