29 Mar 2024, 10:56:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नेपाल ने 200, 500 और 2000 के भारतीय नोटों पर बैन लगाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 10:27AM | Updated Date: Dec 14 2018 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने अब भारतीय रूपए के चलन को लेकर रोक लगा दी है। नेपाल ने 100 से ज्यादा नोट यानी 200, 500 और 2000 रूपए के नोटों को बैन कर दिया है। 
 
नेपाल की अखबार काठमांडू पोस्ट के अनुसार, सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अब 100 रूपए से ज्यादा के नोट यानी 200, 500 और 2000 रूपए का नोट ना रखें। यानी नेपाल में अब 100 रुपये तक के ही भारतीय नोट मान्य होंगे। नेपाल की कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से इस आदेश को लागू करने का आदेश दिया है।
 
मालूम हो कि पड़ोसी देश नेपाल में 200 और 500 रूपए के नोटों का पड़े पैमाने में इस्तेमाल हो रहा है। 8 नवंबर 2016 को भारत सरकार (पीएम मोदी) ने बड़ा फैसला लेते हुए देश में 500 और 1000 के नोटों के चलन पर प्रतिबंध लगा दिया था। नोटों के प्रचलन को बंद करने से नेपाल में अब भी पुरानी भारतीय करंसी के अरबों रूपए फंसे हुए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »