28 Mar 2024, 17:45:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मप्र-छग, राजस्थान और मिजोरम में कांग्रेस आगे, तेलंगाना में टीआरएस को बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2018 9:47AM | Updated Date: Dec 11 2018 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 2019 के महामुकाबले से पहले आज यानी 11 दिसंबर 2018 को 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती हो रही है। इसे 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले सेमीफाइनल कहा जा रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर है। वहीं तेलंगाना में टीआरएस का मुकाबला कांग्रेस गठबंधन से है। मिजोरम में कांग्रेस को मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) से टक्कर मिल रही है।
 
शुरुआती रुझानों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में कांग्रेस आगे है। वहीं, तेलंगाना में टीआरएस को बढ़त है। मध्यप्रदेश के आठ एग्जिट पोल्स में से पांच सर्वे में कांग्रेस को आगे दिखाया गया था। वहीं, राजस्थान के सात एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को आगे दिखाया गया था। छत्तीसगढ़ में पांच एग्जिट पोल्स में कांग्रेस और तीन में भाजपा के आगे रहने का अनुमान जताया गया था। पांचों राज्यों में कुल 679 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 56% यानी 382 सीटें भाजपा के पास हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »