29 Mar 2024, 19:12:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अयोध्या विवाद : संत बोले - राम मंदिर नहीं बना तो सत्ता में नहीं आने देंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2018 11:15AM | Updated Date: Dec 10 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर निर्माण के लिए रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में धर्मसभा की। संसद के शीतकालीन सत्र से कुछ दिन पहले विहिप की रैली में  हजारों लोग अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग के साथ रामलीला मैदान में जुटे। धर्मसभा को  संबोधित करते हुए स्वामी परमानंद ने मोदी सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के अपने वादे को पूरा नहीं करते हैं तो हम उन्हें दोबारा सत्ता में नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि हम आपकी न तो कठपुतली हैं और न ही आपसे डरते हैं। वहीं, दूसरी तरफ साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि मैं हिंदुओं से एकजुट होने की अपील करूंगी। उन्होंने कहा कि हमने केंद्र में मोदी और यूपी में योगी की सरकार बनाई। इन्हें अब सत्ता का सदुपयोग करना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »