20 Apr 2024, 21:52:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल, पांच राज्यों में किसकी बन रही सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2018 10:27AM | Updated Date: Dec 8 2018 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजस्थान और तेलंगाना में शुक्रवार को मतदान के साथ पांचों राज्यों में मतदान के सभी चरण पूरे हो गए। राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए जहां 74.38 फीसद मतदान हुआ वहीं तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए 67 फीसद वोट पड़े। इसके साथ ही सभी सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए लेकिन शुक्रवार को जारी एग्जिट पोल के दावे भ्रम पैदा कर रहे हैं। कुछ सर्वे कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं तो कुछ भाजपा की सरकार फिर से बनने का दावा कर रहे हैं। 
 
हालांकि चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। मप्र में पिछले 15 सालों से बीजेपी की सरकार है मध्य प्रदेश में एबीपी और सीएसडीएस के एक्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी के हाथ से सरकार जा सकती है। लेकिन टाइम्स नाऊ और सीएनएक्स के सर्वे के मुताबिक भले ही बीजेपी की सीटें कम हो जाएंगी पर वह मप्र में  फिर से बहुमत का आंकड़ा जुटा लेगी।
 
मध्य प्रदेश 
इंडिया टुडे-एक्सिस माय 
-कांग्रेस को 104 से 122 सीटें मिलने का अनुमान। 
-बीजेपी को 102-120 सीटें मिलने की संभावना।
-एबीपी, लोकनीति और सीएसडीएस के मुताबिक मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 126 जबकि बीजेपी को 94 सीटें का मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य को भी 10 सीटें मिल सकती हैं।
-जीन्यूज एग्जिट पोल के अनुसार, मध्यप्रदेश में बीजेपी को 112, कांग्रेस को 109, बीएसपी को एक, जबकि अन्य को 8 सीटें हासिल हो सकती हैं। 
टाइम्स नाउ- सीएनएक्स 
बीजेपी को 126 सीटें, कांग्रेस को 89 सीटें, बीएसपी को 6 सीटें व अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान। 
 
छत्तीसगढ़
टाइम्स नाउ और सीएनक्स के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को बहुमत के लिए जरूरी 46 सीटें मिलती दिख रही हैं। भाजपा को 46, कांग्रेस को 35 सीटें, बसपा-जेसीसी को 7 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टीवी सीएनएक्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन रही है। वहीं न्यूज 24 के अनुसार यहां कांग्रेस को बहुमत मिल सकता है। यहां कांग्रेस को 45 से 51 सीटें मिलने का दावा किया गया है। न्यूज नेशन के सर्वे में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की हार बताई जा रही है। बीजेपी को 38-42, कांग्रेस को 40-44, जेसीसी को 4-8 और अन्य को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान हैं।
 
राजस्थान
टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल में भाजपा को 85, कांग्रेस को    105 और अन्यों को 9 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके मुताबिक वहां वसुंधरा सरकार की छुट्टी होने की संभावना है। आजतक एक्सिस के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान है। चैनल के मुताबिक राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों में से 119 से 141 सीटें कांग्रेस को मिलने का अनुमान। वहीं बीजेपी को 55-72 सीटें मिलने का अनुमान है. 4-11 सीटे अन्य के खाते में जा सकती है।
 
तेलंगाना
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के मुताबिक तेलंगाना में एक बार फिर चंद्रशेखर राव की सरकार बन रही है। एग्जिट पोल में टीआरएस को 66, बीजेपी को 7, कांग्रेस को 37 और अन्य को 9 सीटें मिलने का अनुमान है।
 
मिजोरम
रिपब्लिक-सीवोटर की एग्जिट पोल 
कांग्रेस     14-18
मिजो नेशनलिस्ट फ्रंट    16-20 
जोरम पीपल्स मूवमेंट    3-7 
जेडपीएम के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  जोरमथांगा ललथनहवला को कड़ी चुनौती देते दिखे।  चुनावी पंडितों की मानें तो भाजपा भले ही यहां चुनाव ना जीते मगर किंग मेकर की भूमिका में आ सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »