29 Mar 2024, 13:42:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चार दिनों तक 5100 लोगों को भोजन कराएगा अंबानी परिवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2018 9:51AM | Updated Date: Dec 8 2018 9:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की यहां 12 दिसंबर को होने वाली शादी की तैयारियां जोरों पर हैं।  अंबानी परिवार ने उदयपुर शहर के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने तथा बेटी के लिए जनता की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद लेने के लिए शुक्रवार से विशेष ‘अन्न सेवा’ की शुरुआत की। इस विशेष ‘अन्न सेवा’ के तहत अंबानी परिवार 5100 लोगों को सात से 10 दिसंबर तक दिन में तीन बार भोजन कराएगा। 
 
भोजन करने वाले लोगों में ज्यादातर दिव्यांग लोग हैं। सभी लोगों को लगातार चार दिनों तक दिन में तीन बार भोजन कराया जाएगा। ‘अन्न सेवा’ का यह कार्यक्रम ईशा अंबानी के विवाह पूर्व होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ जारी रहेगा। ईशा की शादी के कार्यक्रम 8-9 दिसंबर को होने हैं।  उल्लेखनीय है कि ईशा अंबानी का विवाह पीरामल समूह के प्रमुख अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से होने जा रहा है।  उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान में शुक्रवार को ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत के अवसर पर दोनों परिवारों के सदस्य भी मौजूद रहे। मुकेश और नीता अंबानी के अलावा अजय और स्वाति पीरामल तथा ईशा और आनंद भी मौजूद थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »