28 Mar 2024, 21:13:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम बने देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2018 4:41PM | Updated Date: Dec 7 2018 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईबीएस) के एसोसिएट प्रोफेसर एवं ईडी (सीएएफ) डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने डॉ. सुब्रमण्यम् की नियुक्ति को अनुमोदित कर दिया है। पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम् के स्थान पर डॉ. सुब्रमण्यम् की नियुक्ति की गई है। डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम् की नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने से लेकर तीन साल या अगले आदेश तक के लिए की गई है। सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स में लेवल सात पर 2.25 लाख रुपये के मासिक वेतन पर अनुबंध के आधार पर उनकी नियुक्ति की गई है।
 
सुब्रमण्यम  आईआईटी और आईआईएम से पढ़ाई किए हैं। उन्होंने शिकागो-बूथ से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। सुब्रमण्यन दुनिया के जाने माने बैंकिंग, कॉरपोरेट गवर्नेंस और इकोनॉमिक पॉलिसी के एक्सपर्ट हैं। नए आर्थिक सलाहकार की नियुक्ति के लिए केंद्र सराकर ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर बिमल जालान के नेतृत्व में सर्च कमिटी का गठन किया था। सुब्रमण्यम वैकल्पिक निवेश नीति के मामले पर गठित सेबी की समिति के सदस्य रह चुके हैं। इसके साथ ही वह बंधन बैंक, नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंट और आरबीआई एकेडमी के बोर्ड में शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »