20 Apr 2024, 10:27:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिद्धू को आवाज खोने का खतरा, डॉक्‍टरों ने कहा- अब ऐसा किया तो चली जाएगी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2018 2:11PM | Updated Date: Dec 6 2018 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को डॉक्टरों ने 3 से 5 दिन के पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। दरअसल लगातार चुनावी रैलियों को संबोधित करने के कारण उनकी आवाज पर बुरा असर पड़ा है इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने को कहा है। करीब 70 रैलियों को निरंतर करने और उनमें जोरदार भाषण देने से सिद्धू की सेहत में गिरावट आई है।
 
सिद्धू ने ये रैलियां 17 दिन में की हैं। इस दौरान वे पाकिस्तान भी गए थे। लगातार भाषण देने के कारण उनकी वोकल कॉर्ड को काफी नुकसान पहुंचा। डॉक्टरों के मुताबिक सिद्धू की सेहत बिगड़ने का मामला बहुत गंभीर है। वह अपनी आवाज खोने के कगार पर थे। डॉक्टरों ने सिद्धू को 3 से 5 दिन तक पूरा आराम करने का सुझाव दिया है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि लगातार हेलीकॉप्टर और विमान यात्रा करने से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है। वह पहले ही एंबोलिज्म के लिए उपचार करवा रहे थे। एंबोलिज्म यानि धमनी में खून का थक्का जमना या फिर हवा का बुलबुला बनना होता है। सिद्धू को कुछ साल पहले अत्यधिक हवाई यात्रा करने के कारण डीप वेन थ्रोबोसिस (डीवीटी) का सामना करना पड़ा था। दरअसल सिद्धू कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में से एक हैं। 
 
हाल ही में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान के दारैान तेलंगाना, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में सिद्धू की कई रैलियां रखी थीं। इन रैलियों में सिद्धू ने कांग्रेस के लिए वोटबैंक जुटाने का काम किया। सिद्धू की बोलने की शैली काफी अच्छी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »