20 Apr 2024, 18:40:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिद्धू को जल्द ही मिल सकती है बड़ी भूमिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 10:45AM | Updated Date: Dec 5 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके वफादारों को नवजोत सिंह सिद्धू के उभार को भविष्य में होने वाले बदलाव के स्पष्ट संकेत के रूप में लेना चाहिए। सिद्धू को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का विश्वास हासिल है और चुनावों के दौरान कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में राहुल और सोनिया गांधी के बाद सबसे ज्यादा उन्हीं की मांग रहती है।
 
प्रचार के लिए सिद्धू की डिमांड कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों, आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिवों और कांग्रेस के शासन वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी ज्यादा है। इनमें अमरिंदर भी शामिल हैं, जिनका पंजाब से बाहर बहुत कम प्रभाव है। संभावना जताई जा रही है कि पटियाला के इस दिलकश बल्लेबाज का समय अच्छा चल रहा है और उम्मीद है कि 2022 के आसपास या उससे पहले ही उन्हें पंजाब में बड़ी भूमिका मिल सकती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »